Shivpuri Yuva Sangam Mela 2026 – Rojgar and Apprentice Mela

मध्यप्रदेश शासन, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए युवा संगम (रोजगार-स्वरोजगार व अप्रेंटिसशिप मेला) का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Yuva Sangam Mela 2026 – महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
आयोजनयुवा संगम (रोजगार-स्वरोजगार व अप्रेंटिसशिप मेला)
दिनांक20 अगस्त 2026
समयप्रातः 11:00 बजे से
स्थानशासकीय एल.एस.जी.के. महाविद्यालय पोहरी, जिला शिवपुरी (म.प्र.)
आयोजकजिला प्रशासन शिवपुरी (म.प्र.) एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग शिवपुरी (म.प्र.)
शुल्कपूर्णतः निःशुल्क

रोजगार की संभावनाओं वाले क्षेत्र

इस युवा संगम में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार हैं:

  • मशीन ऑपरेटर
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव
  • ऑटोमेटिक टेक्निशियन अप्रेंटिसशिप
  • एजेंट
  • सुरक्षा गार्ड
  • सुपरवाइजर
  • हेल्पर
  • वर्कर आदि

आवश्यक योग्यताएं

  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, स्नातक, आई.टी.आई., डिप्लोमा आदि।
  • आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
  • वेतन: ₹10,000/- से ₹22,000/- तक (योग्यता अनुसार)

भाग लेने वाली कंपनियों का विवरण

क्र.कंपनी का नामयोग्यतापदउम्रवेतन
1सी.एन.एच. न्यू हॉलैंड प्रा.लि. नोएडाITIऑपरेटर18–25 वर्ष₹16,250/-
2यामाहा मोटर्स प्रा.लि. नोएडाITIअप्रेंटिसशिप18–26 वर्ष₹17,200/-
3चेकमेट सर्विस प्राइवेट लि., गुजरात10वीं/12वींसिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर18–35 वर्ष₹19,000–₹22,000
4लाइफ इंश्योरेंस शिवपुरी10वीं/12वींबीमा अभिकर्ता18 वर्ष₹8,000 से स्टार्ट
5टेनोवा ग्रुप प्रा.लि. नोएडा12वींसुपरवाइजर, स्टोर18–40 वर्ष₹16,500–₹28,500
6अपोलो टायर बड़ौदा10वीं/12वीं फ्रेशर्समशीन ऑपरेटर18–25 वर्ष₹17,216–₹18,316
7फोन-पे, शिवपुरी10वींसेल्स एग्जीक्यूटिव18–30 वर्ष₹10,000/-
8आईसर एकेडमी शिवपुरी10वींऑटोमोटिव टेक्निशियन18–26 वर्ष₹15,000/- ट्रेनिंग पश्चात

उपलब्ध योजनाओं की जानकारी

मेले में रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इनमें राष्ट्रीय शिक्षा प्रोत्साहन योजना (National Apprenticeship Promotion Scheme-NAPS), मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना (MMKSY), प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) तथा स्टार्टअप योजना 2025 सहित अन्य स्वरोजगार योजनाएं शामिल हैं।

इसके साथ ही नशा मुक्ति अभियान, स्वास्थ्य विभाग कैंप एवं वित्तीय प्रबंधन एवं श्रम विभाग से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थी निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाएं:

  • समस्त अंकसूचियां
  • समग्र आई.डी.
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

आवेदन कैसे करें?

आवेदन के लिए पोस्टर में दिए गए Google Form लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Google Form आवेदन लिंक:
https://forms.gle/P5YvVf6LkSw1CTQt9

महत्वपूर्ण सूचना

ऑनलाइन ठगी से बचें। किसी भी तरह के शुल्क से बचें। रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है।

अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आयोजन स्थल पर उपस्थित होकर रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।

आयोजक

जिला प्रशासन शिवपुरी (म.प्र.)
कौशल विकास एवं रोजगार विभाग शिवपुरी (म.प्र.)

Connect With Us

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top